ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य में शादी समारोह से लौट रही बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और जबकि 11 अन्य को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीबीसी ने बताया कि हंटर वैली में ग्रेटा के पास रविवार रात करीब 11.30 बजे शादी समारोह से बारातियों को लेकर एक वाइनरी में लौटने के दौरान हादसा हुआ।
बस चालक गिरफ्तार
एनएसडब्ल्यू पुलिस की कार्यवाहक सहायक आयुक्त ट्रेसी चैपमैन के अनुसार बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है चैपमैन ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, 25 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि अब भी बस के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका है। एक न्यूज़ एजेंसी ने शीर्ष पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे भी चोट लगी है।
खुशियां की जगह छाया मातम
प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कैनबरा में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हादसा दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई। एनएसडब्ल्यू प्रीमियर क्रिस मिन्स ने कहा कि इतने लोगों की मौत से वह टूट गए हैं। जहां खुशियां होनी चाहिए थी, वहां शोक छा गया। यह दुखद है।


Download Android App
Download iOS App



