अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को कहा कि हमास और इजराइल के बीच चल रहे वर्तमान संघर्ष में 11 अमेरिकी नागरिक मारे गए। अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा दिन में जारी किए गए एक बयान में अमेरिकियों की मौत की संख्या में दो लोगों की वृद्धि हुई है।
श्री बिडेन ने अपने बयान में यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार का मानना है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों में अमेरिकियों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन खुफिया जानकारी साझा कर रहा है और बंधकों को रिहा करवाने की कोशिशों पर इजरायली समकक्षों के साथ परामर्श और सलाह के लिए अमेरिकी सरकार के विशेषज्ञों को तैनात कर रहा है।
श्री बिडेन ने यह सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराया कि इजरायल के पास अपनी और अपने लोगों की रक्षा करने के लिए आवश्यक साधन मौजूद हैं। आपको बता दें, दक्षिणी इज़राइल पर हमास के अप्रत्याशित हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 900 से ज्यादा हो चुकी है। यह जानकारी इज़रायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी ने मंगलवार को दी।
इजरायली सरकार के अधिकारियों ने सिन्हुआ से कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचावकर्मी अभी तक दक्षिणी इजरायल के कुछ इलाकों में नहीं पहुंचे पाए हैं, जहां शनिवार को हमला करने वाले हमास आतंकवादी अभी भी इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष कर रहे हैं।
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अस्पतालों में घायलों की संख्या बढ़कर 2,616 हो चुकी है, जिनमें से 25 की हालत गंभीर है। गाजा में आतंकवादी समूहों के अनुसार, फिलिस्तीनी एन्क्लेव में लगभग 130 इजरायली बंधकों को रखा गया है। इस बीच, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, गाजा पर इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 560 लोग मारे गए हैं।


Download Android App
Download iOS App






