अगर किसी भी इंसान के पास स्किल्स है तो उसे उसका फायदा जरूर होता है। भले ही इस काम में खेती करना, सब्जियां बेचना या खाना बनाना शामिल हो। इंसान की उम्र चाहे कुछ भी हो लेकिन उसके काम करने का तरीका लोगों का दिल जीत लेता है और उसकी प्रेजेंटेशन के स्टाइल को देखा जाता है। कुछ ऐसी भी चीज़े है जिनसे व्यक्ति तुरंत अमीर बन सकता है।
क्या है ये पूरा मामला?
View this post on Instagram
एक 23 साल के अमेरिकी व्यक्ति जो मजाक-मजाक में पास्ता बना रहा था और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा था, उसे भी इसी तरह की घटना का सामना करना पड़ा। लड़के का नाम गियानलुका कोंटे (Gianluca Conte) है और एक रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर उसके लाखों फॉलोवर्स हैं। लड़के को अलग-अलग ब्रांड्स से इतने ऑफर मिलते हैं कि वह एक पोस्ट से कम से कम 1 लाख रुपये कमा सकता है।
पास्ता बनाकर जीता लोगों का दिल
View this post on Instagram
गियानलुका कोंटे (Gianluca Conte) की फ़िलहाल अभी टिकटॉक पर 12.5 मिलियन चाहने वाले है। उन्होंने 2019 में पास्ता बनाते समय अपना पहला वीडियो रिकॉर्ड किया था। उत्तरी कैरोलिना के मूल निवासी गियानलुका एक कॉलेज छात्र और अपने पिता के रेस्तरां में काम करते थे, जब उन्होंने अपना पहला वीडियो पोस्ट किया था। युवक का दावा है कि उसने वीडियो के लिए असल में टमाटर और लहसुन से कुछ ऐसा बनाया, जिसके बारे में वह खुद भी शायद ही जानता हो। लोगों ने इस पर अच्छे रिएक्शन दिए और 50 लाख से अधिक बार देखे जाने के बाद उन्होंने सीरीज़ बनानी शुरू कर दी।
वीडियो ने दिलाए मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट
लड़के को अपने वीडियो के जरिए से मॉडलिंग के लिए भी ऑफर मिलने लगे क्योंकि वह दिखने में हैंडसम है। वह महिलाओं द्वारा पसंद किया जाता है, जो अक्सर उससे फ़्लर्ट करती रहती हैं। इस समय लड़के को चेज़, कोका-कोला और डोरडैश जैसी कंपनियों से ऑफर मिलने लगे। इनमें से एक पोस्ट से वह कम से कम एक लाख रुपये कमाते हैं और उन्हें पूरे साल का भुगतान मिलता है। मतलब कि वह अपने एक पोस्ट के जरिए करोड़पति बन गए।


Download Android App
Download iOS App




