Pakistan में गुरुद्वारे को तोड़े जाने से मचा विवाद, जानिए 125 साल पुराने इस पवित्र स्थल का इतिहास; भारत ने मांगा जबाव

Summary :

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फारूकाबाद क्षेत्र से एक ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थल (गुरुद्वारे) को तोड़े जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 125 वर्ष पुराने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब के एक हिस्से को तोड़ा गया। इस घटना के सामने आने के बाद भारत ने कड़ी नराजगी जताई और इस कार्रवाई को सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। भारत ने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार नहीं की जा सकतीं और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। विदेश मंत्रालय ने…

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फारूकाबाद क्षेत्र से एक ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थल (गुरुद्वारे) को तोड़े जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 125 वर्ष पुराने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब के एक हिस्से को तोड़ा गया। इस घटना के सामने आने के बाद भारत ने कड़ी नराजगी जताई और इस कार्रवाई को सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। भारत ने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार नहीं की जा सकतीं और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने उठाए कई सवाल

India condemned the demolition of gurdwaras in Pakistan (credit-sm)

बता दें कि भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से इस घटना को लेकर बड़ा बयान आया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “हमने पाकिस्तान के फारूकबाद में ऐतिहासिक, 125 साल पुराने पवित्र गुरुद्वारे ‘श्री गुरु सिंह सभा साहिब’ को गिराए जाने की बेहद परेशान करने वाली खबरें देखी हैं। हम सिखों के इस सम्मानित धार्मिक स्थल के खिलाफ तोड़-फोड़ की इस बेहद निंदनीय और जानबूझकर की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। इसे गिराया जाना और साथ ही स्थानीय अधिकारियों या ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ETPB) द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने की खबरें, गंभीर चिंता का विषय हैं।”

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिंता

भारत ने अपने बयान में आगे कहा कि, “दुर्भाग्य से, यह कोई अकेली घटना नहीं है, क्योंकि हमने पहले भी ऐसी खबरें देखी हैं। पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हम पाकिस्तान सरकार से मांग करते हैं कि वह इस मामले की जल्द से जल्द जांच करे और इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वालों को सजा दिलाए।

Pakistan 125 year old Gurdwara demolished (credit-sm)

गुरुद्वारा साहिब के गिराए गए हिस्सों को जल्द से जल्द ठीक करके फिर से बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा, हम पाकिस्तान सरकार से आग्रह करते हैं कि वह अपने अल्पसंख्यक समुदायों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने की अपनी जिम्मेदारी निभाए, और पाकिस्तान में फैले सांप्रदायिक हिंसा और धार्मिक असहिष्णुता के माहौल को पूरी तरह खत्म करे।”

क्या है गुरुद्वारे का इतिहास?

125 year old Gurdwara demolished
Gurdwara Sri Guru Singh Sabha Sahib (credit-sm)

श्री गुरु सिंह सभा साहिब गुरुद्वारे का ऐतिहासिक महत्व कुछ ऐसा है। यह गुरुद्वारा 125 साल पुराना गुरुद्वारा क्षेत्र में सिख समुदाय की समृद्ध विरासत और आस्था का प्रतीक रहा है। यह गुरुद्वारा 1873 में अमृतसर से शुरू हुए सिंह सभा आंदोलन से जुड़ा था, जिसने आगे चलकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की नींव रखी। बता दें कि लाहौर से करीब 60 किमी दूर फारूकाबाद का पुराना नाम ‘चूहड़ काना’ था। इसे महाराजा रणजीत सिंह के दरबारी सरदार चूहड़ सिंह ने बसाया था, जिसे बाद में राष्ट्रपति जिया-उल-हक के शासनकाल में बदलकर फारूकाबाद कर दिया गया। कुछ ऐसा रहा है इस गुरुद्वारे का इतिहास।

Read Also:  India News Today Live: जापान की PM साने ताकाइची का भारत दौरा, भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में होगी शामिल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।