चीन के पूर्वी इलाके में शनिवार को लेकिमा तूफान ने अपने प्रचंड रूप में दस्तक दे दी और इसकी वजह से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य लापता हो गये।
सीसीटीवी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष आया यह नौवां तूफान शुक्रवार को देर रात झेजियांग प्रांत पहुंचा और इसने अपना कहर बरपाया। मौसम विभाग ने इस तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है कि लेकिमा चीन के दक्षिण पूर्वी इलाकों में काफी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश तथा बाढ़ भी ला सकती है।
तूफान से प्रभावित इलाकों में 30 लाख से अधिक लोग रह रहे हैं। तूफान ने अभी तक 200 से अधिक मकानों और इमारतों को ध्वस्त कर दिया है तथा 3200 अन्य को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
चीनी प्रशासन ने अभी तक 10 लाख से अधिक लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। विश्व के प्रसिद्ध वित्तीय हब के तौर पर जाने जाने वाले देश के सबसे बड़ शहरों में शुमार शंघाई से ढाई लाख लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



