मेक्सिको के प्यूबला प्रांत में गैस रिसाव के चलते बुधवार को सात क्षेत्रों से 1,300 से ज्यादा लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। गैस रिसाव प्यूबला शहर में एक बड़ी सरकारी कंपनी पेट्रोलोस मेक्सिकनोस (पेमेक्स) से संबंधित गैस पाइपलाइन में हुई। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है, उनमें स्थानीय अस्पताल के 190 रोगी भी थे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रिसाव के चलते विसेंटे ग्वेरेरो, विला फ्रोंटेरा, कॉलोनिया सैन पेद्रो, विलास देल माक्र्वेज, विलास दे सैन ग्रेगोरियो, रेवोल्यूशन मेक्सिकाना और वीनस्टियानो कैरांजा इलाके खतरे की जद में हैं। प्रभावित परिवारों को क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण क्षेत्र को खाली करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। नगरपालिका प्रशासन ने 17 स्थानीय स्कूलों में कक्षाएं रद्द कर दीं।


Download Android App
Download iOS App



