काबुल : अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत के कई जिलों में तालिबान के हमलों में कम से कम 14 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है। प्रांतीय परिषद के सदस्य हसन रजा युसूफी ने बताया कि दिह याक जिले में हुए हमले में पुलिस प्रमुख और रिजर्व पुलिस कमांडर समेत सात अधिकारियों की मौत हुई है , जबकि जगतु जिले में सात अन्य अधिकारियों की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि हमले सोमवार की रात शुरू हुए और दिह याक, जगतु , अज्रीस्तान और करबाग जिलों में मंगलवार को भी जारी रहे। गजनी में प्रांतीय परिषद की प्रमुख लतीफा अकबरी ने पुष्टि की कि तालिबान के लड़ाकों ने दिह याक और जगतु में कई जांच चौकियों पर हमला कर दिया , जिसमें 20 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी हताहत हुए हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने हमलों की जिम्मेदारी ली। उन्होंने दावा किया कि जगतु जिले में जिला मुख्यालय और दिह याक में पुलिस जांच चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



