कैलिफोर्निया में जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है और हजारों लोगों ने अपना घर छोड़कर आसपास के इलाकों में शरण ली है। सोनोमा काउंटी में करीब 1,75,000 आबादी वाले सेंटा रोजा निवासी कार्मिक प्रशिक्षक जैक डिक्सन ने कल कहा, घर जलकर बर्बाद हो गए और अब वे राख में तब्दील हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया में लगी इस आग को बड़ा आपदा घोषित किया है और पश्चिमी राज्य में जंगलों में 17 जगह लगी आग से निपटने के लिए संघीय वित्तीय मदद तथा संसाधन मुहैया कराने की घोषणा की है। गवर्नर जेरी ब्राउन ने आठ काउंटी में आपात स्थिति की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए हजारों अग्निशमनकर्मी तैनात किए गए हैं। सोनोमा काउंटी में आग लगने से आठ लोगों के मरने की खबर है। मेंडोकिनो काउंटी में तीन, नापा काउंटी में दो और यूबा काउंटी में एक व्यक्ति की मौत हुयी है।


Download Android App
Download iOS App



