दक्षिण फिलीपींस के सुल्तान कुदरत प्रांत के इसुलान में मंगलवार को एक कपड़ स्टाल के सामने मोटर साइकिल के भीतर छिपाकर रखे गए बम के फटने से दो लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। ये लोग स्थानीय त्योहार के मौके पर बाजार में खरीदारी कर रहे थे।
अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन सेना का मानना है कि इस हमले को बांगसामोरो इस्लामिक फ्रीडम फाइटर्स के आतंकवादियों ने अंजाम दिया होगा। इसका संबंध इस्लामिक स्टेट से है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना से एक माह पहले बासीलान द्वीप में एक सुरक्षा चौकी पर एक वैन में हुए जोरदार धमाके से चार नागरिकों और आठ जवानों की मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



