Priyanka Chopra जब बनी थीं मिस वर्ल्ड, तब 8 साल के निक जोनास ऐसे दिखते थे

Summary :

बॉलीवुड कि देसी गर्ल Priyanka Chopra ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ 18 अगस्त को शनिवार के दिन अपने रोके की रस्म के बाद अपने रिलेशन का ऑफिशियल

बॉलीवुड कि देसी गर्ल Priyanka Chopra ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ 18 अगस्त को शनिवार के दिन अपने रोके की रस्म के बाद अपने रिलेशन का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है। रोका सेरेमनी की बेहद खूबसूरत फोटो भी साझा करते हुए प्रियंका और निक ने अपने फैंस को गुड न्यूज भी दी।

वहीं Priyanka Chopra और निक जोनास की जोड़ी फैंस के लिए बेहद खास जोडिय़ो में से एक है। प्रियंका अपने मंगेतर निक से उम्र में11 साल बड़ी है। जबकि निक केवल अभी महज 25 साल के ही हैं।

https://www.instagram.com/p/BmnZzOogQ2e/?hl=hi&taken-by=priyankachopra

साल 2000 में ऐसे दिखते थे निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा

ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दोनों की एक कोलाज फोटो सामने आई है जिसमें दिखाया गया है कि जब Priyanka Chopra ने साल 2000 में मिस वल्र्ड का खिताब अपने नाम किया था तब निक जोनास कैसे दिखा करते थे।

बता दें कि इस कोलाज तस्वीर में एक साइड मिस वल्र्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका की एक बेहद ही खूबसूरत फोटो देखने को मिल रही है।तो वहीं दूसरी ओर निक जोनास की साल 2000 की एक फोटो लगाई गई है जिसमें वह स्कूल ब्वॉय लग रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2000 में जब Priyanka Chopra ने मिस वल्र्ड का खिताब जीता था तब निक जोनास महज आठ साल के थे। वहीं प्रियंका 18 साल की थीं।

https://instagram.com/p/BkXfUkgH7f_/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

फोटो के साथ लिखा है- तब किसे पता था कि ये बच्चा एक दिन पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड सेलेब को डेट करेगा। Priyanka Chopra और निक की उम्र के बीच का फासला हमेशा से ही फैंस के बीच चर्चाओं में रहा है लेकिन इस जोड़ी ने इस फासले को दर किनार करते हुए समाज में प्यार को लेकर एक काफी पॉजिटिव संदेश दिया है।

वैसे इन दोनों के रिश्ते और इनका आपसी प्यार देखने के बाद तो यही लगता है कि सच में प्यार अंधा होता है। हालांकि Priyanka Chopra दिखने में इतनी ज्यादा फिट है कि उन्हें देख कर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है।

ये भी पढ़े: Priyanka Chopra-Nick Jonas की शादी का बनाया मजाक उड़ाया जा रहा है इंटरनेशनल मीडिया में

Desk Team