अफगानिस्तान के सैन्य अड्डे के पास कार बम विस्फोट से दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि सेना के कुछ जवान सहित 70 से अधिक लोग घायल हो गए। विस्फोट में बगराम स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे बड़े सुरक्षा अड्डे (एयरबेस) के पास निर्माणाधीन एक अस्पताल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
झारखंड विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण में 17 सीटों पर 9 बजे तक 13 फीसदी मतदान
एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को हुए इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया कि हमले में एक महिला सहित दो नागरिक मारे गए हैं, जबकि 73 नागरिक घायल हुए हैं। बगराम जिले के गवर्नर शुकूर कूदूसी ने एफे को बताया कि यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के गांव के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।


Download Android App
Download iOS App


