यमन में हवाई हमलों में 20 की मौत

Summary :

NULL

यमन के पश्चिमोत्तर प्रांत के सैन्य डिपो पर सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना के हवाई हमलों में 20 हौती विद्रोहियों की मौत हो गई। अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, इस हमले में 20 लड़ाकों की मौत हो गई जबिक कुछ घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि 10 से अधिक हवाई हमलों में सैन्य डिपो में विस्फोट हो गया। यह डिपो एक छोटे सैन्य शिविर में था, जिसका संचालन हौती विद्रोही करते थे। सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना द्वारा किए जा रहे हवाई हमलों के तहत यह हमला किया गया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team