नयी दिल्ली : वाहन निर्माता कंपनियों का संगठन सिआम पर्यावरण के अनुकूल ईंधन की मांग तथा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के मद्देनजर आगामी ऑटो एक्सपो में क्षेत्र के बदलते रुख को प्रदर्शित करने की तैयारी कर रहा है। यह एक्सपो अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाला है। प्रदर्शनी के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हुई है। इस बार इसमें दक्षिण कोरिया की किया मोटर्स, जापान की कावासाकी और आईटी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट पहली बार भाग ले रही हैं। हालांकि फोर्ड इंडिया, जनरल मोटर्स, फॉक्सवैगन समूह और निसान इस बार प्रदर्शनी में भाग नहीं ले रही हैं।
प्रदर्शनी में आने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर आयोजकों ने आम लोगो के लिए दिनों को बढ़कर छह कर दिया है। आम लोगों के लिए यह प्रदर्शनी नौ फरवरी से 14 फरवरी तक खुली रहेगी। सिआम के उप महानिदेशक सुगातो सेन ने पीटीआई भाषा से कहा, अगले साल के ऑटो एक्सपो में हम वाहनों की अचल प्रदर्शनी के बजाय परिवहन समाधानों की अधिक गतिशील प्रदर्शनी करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



