ढाका : बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के एक निजी फोटोग्राफर नूरूद्दीन अहमद समेत 27 लोगों को 1990 के ङ्क्षहसक प्रदर्शन के दौरान एक युवक की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सरकारी वकील सैयद शमसुल हक ने कहा, ”त्वरित न्यायाधिकरण ने नूरूद्दीन अहमद समेत सभी 27 आरोपियों को बंगलादेश दंड संहिता के अनुच्छेद 149 के तहत दोषी पाया और इन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।” जिन 27 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है वे सभी अति दक्षिणपंथी ‘फ्रीडम पार्टी’ के सदस्य थे। जब संबंधित घटना हुई थी तब अहमद फ्रीडम पार्टी के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को कवर कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान गोलियां चली थीं और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
इस बीच अहमद के वकील सनाउल्लाह मियां ने कहा कि मुवक्किल फ्रीडम पार्टी संस्था का सदस्य कभी नहीं थे और घटना के समय वह आधिकारिक रूप से फोटोग्राफरिंग कर रहे थे। श्री मियांं ने कहा, ”अहमद को इसलिए दोषी ठहराया गया है क्योंकि वह पूर्व प्रधानमंत्री और बंगलादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) की नेता खालिदा जिया के फोटोग्राफर है।” बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि अहमद 1991 से ही पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निजी फोटोग्राफर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अहमद राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हुआ हैं और इस फैसले को वह सर्वाेच्च अदालत में चुनौती देंगे।
(वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



