लाहौर : भारत के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने बुधवार को अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिये जिसके चलते भारत के चार यात्री लाहौर हवाई अड्डे पर फंस गए।
सीएए के एक अधिकारी ने बताया, ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की पीके-270 उड़ान को बुधवार को लाहौर से अपने गंतव्य दिल्ली के लिये रवाना होना था। लेकिन उड़ानों के निलंबित होने के चलते भारत के चार यात्री अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंस गए।’
पाकिस्तान ने प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन स्थगित किया
उन्होंने कहा, ‘भारतीय यात्रियों ने संबंधित अधिकारियों से उड़ानों का संचालन फिर से शुरू होने तक उन्हें होटल में भेजने का अनुरोध किया था। हालांकि उन्हें यह खबर लिखे जाने तक हवाई अड्डा छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई।’
सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम से आंशिक रूप से उडा़नों का संचालन फिर से शुरू किये जाने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



