अमेरिका के विदेश विभाग ने सीरिया के चार लोगों और पाच कंपनियों पर वित्तीय प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन पर सीरिया में बशर अल असद की सरकार को हथियार, ईंधन व अन्य वित्तीय या भौतिक सहायता प्रदान करने का आरोप है। विदेश विभाग द्वारा गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, जिन व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया गया है,
वह सीरियाई और लेबनानी नागरिक हैं और प्रतिबंधित संस्थानों में सीरिया, लेबनान और संयुक्त अरब अमीरात की कंपनियां शामिल हैं। बयान के अनुसार, ‘आज की कार्रवाई से पता चलता है कि अमेरिका असद शासन और उसके समर्थकों तक सहायता को रोकने के लिए ठोस और बलपूर्वक कार्रवाई करेगा।
अमेरिका असद शासन को अलग-थलग करने के लिए सभी उपलब्ध तंत्रों का उपयोग जारी रखेगा।’ एक अलग बयान में अमेरिकी राजस्व विभाग ने कहा कि ये लोग असद सरकार और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ आदान-प्रदान में शामिल थे। प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप अमेरिकी अधिकार क्षेत्र के अधीन नामित लोगों की सभी संपत्तियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है और अमेरिकियों से भी इनके साथ लेनदेन करने से मना किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



