वरिष्ठ भाजपा नेता और महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ उनकी पार्टी के विधायक राम कदम को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो जाना चाहिए क्योंकि कदम ने माफी मांग ली है। पाटिल ने जन प्रतिनिधियों को सलाह भी दी कि वे बोलते हुए एहतियात बरतें।
चंद्रकांत पाटिल ने एक मराठी समाचार चैनल से कहा, ”राम कदम ने माफी मांग ली है और अब यह मुद्दा खत्म हो जाना चाहिए। कदम का महिलाओं के बारे में खराब बोलने का इतिहास नहीं है बल्कि वह महिलाओं की बहुत अधिक मदद करने के लिए जाने जाते हैं। उनके निर्वाचन क्षेत्र में हर साल लाखों महिलाएं उन्हें राखी बांधती है।”
कांग्रेसी नेता का ऐलान, राम कदम की गंदी जुबान काटने वाले को दूंगा 5 लाख इनाम
उन्होंने कहा, ”जन प्रतिनिधियों को बोलते हुए बहुत एहतियात बरतनी चाहिए और उन्हें हर वाक्य बोलने से पहले अपने दिमाग में अच्छी तरह तय कर लेना चाहिए।” उन्होंने कहा कि समाचार चैनलों को भी जो बात कही गई है उसे सही परिप्रेक्ष्य में दिखाने की कोशिश करनी चाहिए।
मंत्री ने कहा, ”अगर टिप्पणियों के बारे में चैनल जो कह रहे है वह सच है तो जन प्रतिनिधि को माफी मांगनी चाहिए। इस मामले में राम कदम अहंकारी नहीं थे और उन्होंने माफी मांगी इसलिए यह मामला खत्म करना चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App



