काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शीर्ष मौलवियों की एक सभा में मंगलवार को विस्फोट होने से 40 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ महीनों में काबुल में यह सबसे घातक हमला है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरूह ने बताया कि विस्फोट में 60 अन्य लोग घायल हो गये। पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर एक विवाह हॉल में आयोजित उलेमा परिषद की एक सभा को निशाना बनाया गया।
हाउस स्पीकर के चुनाव में पेलोसी का विरोध करेंगे 16 डेमोक्रेट
काबुल पुलिस के प्रवक्ता बशीर मुजाहिद ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा,‘‘आत्मघाती हमलावर ने हॉल के अंदर एक कार्यक्रम के दौरान खुद को उड़ा लिया।’’
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया,‘‘प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस घटना को आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया है।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों की संख्या अब तक ‘‘50 से अधिक’’ है।
उरानस वेडिंग पैलेस के एक प्रबंधक ने एएफपी को बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने सभा के बीच विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया। उन्होंने एएफपी को बताया,‘‘हमले में कई लोग हताहत हुए है।’’ इस विस्फोट की तत्काल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।


Download Android App
Download iOS App




