बीजिंग : दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में आज रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया जिसके चलते अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में ट्रेन सेवाएं रोक दीं। चीन भूकंप नेटवर्क केन्द, (सीईएनसी) ने बताया कि सिचुआन प्रांत में गुआनगयुआन सिटी के किंग्चुआन काउंटी में स्थानीय समयानुसार अपराहन दो बज कर 14 मिनट पर भूकंप महसूस किया गया। इसमें किसी के जान-माल के किसी नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि भूकंप का केन्द, जमीन में 13 किलोमीटर की गहराई में केन्द्रित था। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, छिंगचुआन काउंटी और जियान्गयू सिटी में भूकंप महसूस किया गया। नुकसान के बारे में सूचना एकत्र की जा रही है।
दक्षिण-पश्चिम चीन में 5.4 तीव्रता का भूकंप
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



