अफगानिस्तान आतंकी हमले में शामिल अलकायदा का अमेरिकी सदस्य दोषी करार

Summary :

NULL

वाशिंगटन : अमेरिका की एक संघीय अदालत ने अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले में अलकायदा के एक अमेरिकी सदस्य को दोषी ठहराया है। मुहम्मद महमूद अल फारिख को सभी नौ आरोपों में दोषी ठहराया गया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है। कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी रोहदे ने कहा, आज अमेरिकी अदालत में अलकायदा के अमेरिकी सदस्य को सजा दी गई।
कार्यवाहक असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल बोएंटे ने कहा कि मुकदमे के दौरान पेश किए गए साक्ष्यों से यह साबित होता है कि वह कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था जिनमें वर्ष 2009 में अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के प्रतिष्ठान पर विस्फोटक से हमला करना भी शामिल है।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, अल-कायदा में शामिल होने के लिए विदेश जाने से पहले फारिख कनाडा में मानिटोबा विश्वविद्यालय का छात्र था। वर्ष 2007 में, फारिख और दो साथी छात्र विदेशों में अमेरिकी सेना के खिलाफ लडऩे के इरादे से पाकिस्तान गए। फारिख और उसका साथी साजिशकर्ता हिंसक जिहाद के लिए प्रेरित करने वाली वीडियो रिकॉडिÓग देखकर और जिहादी भाषण सुनकर चरमपंथी बने। संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया कि ये लोग पाकिस्तान के संघ प्रशासित जनजातीय इलाकों में गए, जहां वे अलकायदा में शामिल हुए और उन्होंने प्रशिक्षण लिया।

Desk Team