इंडोनेशिया के लोगों को हाल के दिनों में भयानक भूकंप का सामना करना पड़ा है। इस भूकंप की वजह से लोम्बोक द्वीप में काफी क्षति पहुंची है और अब तक 555 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,500 लोग घायल हैं। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी से यह जानकारी मिली है। प्राकृतिक छटा की वजह से छुट्टियां मनाने के लिए बेहद खूबसूरत जगह के रूप में मशहूर बाली द्वीप पर भी 29 जुलाई और पांच अगस्त को भयानक भूकंप आया था।
पिछले सप्ताह रविवार को भूकंप के ताजा झटके महसूस किए गए और सबसे तेज झटके की तीव्रता 6.9 थी। इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को लोम्बोक के उत्तरी हिस्से में ज्यादा लोगों की मौतें हुई। इसके अलावा पड़ोस में स्थित सुमबावा द्वीप में भी कई लोगों की मौत हो गई। कई पीड़ितों की मौत मलबे के नीचे दबने से हो गई क्योंकि भूकंप की वजह से बड़ी संख्या में घर और प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इंडोनेशिया में जनजीवन चरमरा गया है। सड़के टूट गई हैं और मलबे से भरे हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



