ईरान के खुरासान-ए-रिजवी प्रांत में अफगानिस्तान की सीमा के निकट बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की गई। हालांकि किसी के हताहत होने या प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार, खाफ काउंटी के संगन कस्बे में सुबह 7.59 बजे जमीन से आठ किलोमीटर अंदर भूकंप आया।
अहमदाबाद में ABVP और NSUI के बीच हिंसक झड़प पर बोली प्रियंका- गुडों को खुला संरक्षण दे रही है BJP सरकार
प्रांत के आपातकालीन विभाग के महानिदेशक होजातली शयंफर ने कहा, “हमें फिलहाल किसी के मारे जाने की खबर नहीं मिली हैं, लेकिन इससे बड़ा क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिसकी हमारी सर्वे टीमें जांच कर रही हैं।” उन्होंने हालांकि कहा कि भूकंप के खनाबदोश आबादी के मध्य में आने के कारण पशुगाहों को नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में सहायक दलों को तैनात कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



