इटली में पिछले 24 घंटों के भीतर 610 लोगों की मौत, अबतक 143626 लोग संक्रमित

Summary :

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 18 हजार को पार कर 18279 हो गयी है जबकि इससे संक्रमित लोगों की संख्या 143626 हो गयी है।

इटली में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है. इटली में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 18 हजार को पार कर 18279 हो गयी है जबकि इससे संक्रमित लोगों की संख्या 143626 हो गयी है। पूरी दुनिया में कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौत इटली में हुयी है। 
इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 610 लोगों की मौत हुई है। बोरेली के मुताबिक इटली में कोरोना संक्रमण के 4204 नए मामले सामने आए हैं जिससे अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 143626 हो गयी है। 
इन संक्रमितों में वे लोग भी शामिल हैं जिनकी इस महामारी से मौत हो चुकी है या जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इटली में अब तक कोरोना के 26491 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
 गौरतलब है कि इटली में 21 फरवरी को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। इटली का लोम्बार्डी प्रांत इस महामारी से सर्वाधिक गंभीर रूप से प्रभावित है।

Desk Team