अफगानिस्तान के पश्चिम में स्थित हेरात प्रांत में शनिवार को एक मिनी वैन में बम विस्फोट के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। तालिबान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
किसी भी संगठन ने विस्फोट की नहीं ली जिम्मेदारी
किसी भी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, पूर्व में इस्लामिक स्टेट ने अफगानिस्तान में अन्य जगहों पर नागरिकों और तालिबान नेताओं पर इसी तरह के हमलों की जिम्मेदारी ली थी।
विस्फोट हेरात में इस तरह का पहला हमला
शनिवार को हुआ विस्फोट हेरात में इस तरह का पहला हमला है। तालिबान के स्थानीय अधिकारी नईमुलहक हक्कानी ने कहा कि जांच जारी है। पश्चिमी हेरात में तालिबान के एक खुफिया अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि बम वैन के ईंधन टैंक से जुड़ा था। हेरात एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख इब्राहिम मोहम्मदी ने कहा कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें प्रांतीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



