नाईजीरिया के टिल्लाबेरी क्षेत्र में आतंकवादी हमले में सेना के कम से कम 71 जवान मारे गये हैं और 12 घायल हुए हैं। इस हमले के बाद से कई जवान लापता भी हैं।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान जारी करके यह जानकारी दी। उसने कहा,‘‘ मंगलवार को हुए इस हमले में सेना के कम से कम 71 जवानों की जान चली गयी और 12 जवान घायल हुए हैं तथा कई लापता हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में आतंकवादी भी मारे गये।’’
अलजरीरा की रिपोर्ट के अनुसार यह हमला माली की सीमा से सटे सेना के इंटास शिविर पर हुआ। इस घटना के बाद राष्ट्रपति एम इस्सोफोउ मिह्म की अपनी यात्रा बीच में छोड़कर स्वदेश लौट आये हैं। किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है।


Download Android App
Download iOS App



