फिलीपींस के उत्तरी बातानेस के द्वीपों में शनिवार को भोर से भूकंप के कई झटकों के कारण करीब आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 60 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने भूकंप के बाद के झटकों की चेतावनी देते हुए लोगों को अपने घरों के अंदर ही रहने के लिए कहा है।
रिक्टर पैमाने पर मापे गए 5.4 से 5.9 तीव्रता वाले भूकंप से कई चचरें और रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान चलाने के लिए सेना के जवानों को तैनात किया गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, इतबायत शहर के नजदीक बातानेस के द्वीपों में भोर में आए पहले भूकंप के बाद घंटेभर के अंतराल पर कई भूकंप आए।
स्थानीय समयानुसार पहला भूकंप भोर में 4.16 बजे महसूस किया गया और आखिरी भूकंप, जिसकी तीव्रता 5.7 थी, वह सुबह 9.24 बजे महसूस किया गया। फिलीपींस रिंग ऑफ फायर के साथ ही स्थित है, जो उच्च ज्वालामुखीय और भूकंपीय गतिविधि वाला क्षेत्र है। यहां हर साल करीब 7,000 झटके आते हैं।


Download Android App
Download iOS App



