स्पोकेन : वाशिंगटन के दूर दराज इलाके में विशाल भंडारण केंद्र की भूमिगत सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। इसमें रेडियोधर्मी अपशिष्ट से भरी रेल कारें थीं।
द्वितीय विश्व युद्ध के कई दशकों बाद से ही इस सुरंग का इस्तेमाल परमाणु हथियारों के लिए प्लूटोनियम बनाने के लिए किया जाता था।
वाशिंगटन के पारिस्थितिकी विभाग के प्रवक्ता रैंडी ब्रैडबरी ने बताया कि अधिकारियों को ‘हनोफोर्ड न्यूकलीयर रिजर्वेशन’ पर किसी भी तरह के विकिरण के रिसाव का पता नहीं चला है और कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि कल हादसे के समय सुरंग में कोई भी कर्मी मौजूद नहीं था। अमेरिका उर्जा विभाग ने कहा कि सुरंग सैकड़ों फीट लंबी और 2.4 मीटर चौड़ी है। हादसे के कारण का अभी तत्काल कुछ पता नहीं चल पाया।
-एपी


Download Android App
Download iOS App



