कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत में 12 घंटे की गोलीबारी में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी। खौफनाक घटना को अंजाम देते हुए पुलिस अधिकारी का भेष धरकर एक बंदूकधारी ने लोगों के घर में घुसकर गोलियां चलाईं और घरों को जला दिया जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई।
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने इस बात की जानकारी दी। रविवार को हुए इस हमले को देश के इतिहास का सबसे घातक हमला बताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है। मृतकों में पुलिस का एक अधिकारी भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पोर्टापिक के छोटे एवं ग्रामीण कस्बे के एक घर के अंदर और बाहर कई शव बरामद किए गए। अन्य स्थानों पर भी शव मिले। अधिकारी मान रहे हैं कि हमलवार ने पहले अपने लक्ष्यों को निशाना बनाया लेकिन बाद में वह अंधाधुंध गोलीबारी करने लगा।
चीन में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों में कमी बरकरार , सिर्फ 12 नए मामलों की पुष्टि
रात में, पुलिस ने कस्बे के निवासियों को घर बंद रखने और भूमिगत तल में रहने की सलाह देनी शुरू कर दी थी। इलाके के कई घरों को आग के हवाले भी कर दिया गया। पुलिस ने बंदूकधारी की पहचान 51 वर्षीय गैब्रियल वोर्टमैन के तौर पर की है जो कभी-कभी पोर्टापिक में भी रहता था। अधिकारियों ने बताया कि उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी और उसकी कार रोयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) की क्रूजर जैसी लग रही थी।
पुलिस ने पहले घोषणा की थी कि उन्होंने एनफील्ड इलाके के गैस स्टेशन से वोर्टमैन को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसे बाद में कहा कि वह मारा गया। नोवा स्कोस्टिया के प्रमुख स्टीफन मैक्नील ने कहा, “यह हमारे प्रांत के इतिहास में हिंसा का सबसे नृशंस कृत्य है।” आरसीएमपी के प्रवक्ता डेनियल ब्रायन ने संदिग्ध के अलावा 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।


Download Android App
Download iOS App



