राजस्थान : मॉडिफाइड लॉकडाउन लागू होने पर CM गहलोत ने की लोगों से घरों में रहने की अपील

Summary :

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि हम आज से प्रदेश में माडिफाइड लॉकडाउन में प्रवेश कर रहे हैं, सभी से मेरी अपील है कि कृपया अपने घरों के अंदर रहें और बाहर जाने से बचें।

राजस्थान में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रसार लगातार तेज हो रहा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में आज से मॉडिफाइड लाकडाउन के शुरू होने पर एक बार फिर लोगों से अपील की हैं। उन्होंने कहा कि वे घरों में रहे और बाहर जाने से बचे।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि “हम आज से प्रदेश में माडिफाइड लॉकडाउन में प्रवेश कर रहे हैं, सभी से मेरी अपील है कि कृपया अपने घरों के अंदर रहें और बाहर जाने से बचें। नागरिकों के लिए लॉकडाउन नियम लागू हैं। प्रतिबंधों को कम करने का निर्णय सीमित और चरणबद्ध तरीके से आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए है।”

उन्होंने कहा कि कोरोना खतरा बना हुआ है और उससे लड़ाई जारी है। घर से बाहर मास्क पहनना हर किसी के लिए जरूरी है। सख्ती से सुरक्षा बनाए रखें। बार-बार हाथ धोते रहें। सड़कों पर थूकें नहीं। उन्होंने कहा कि हमें सभी सावधानी बरतने की जरूरत है।

WHO ने लॉकडाउन हटाने को लेकर किया आगाह, यह महामारी का अंत नहीं बल्कि अगले चरण की है शुरुआत

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि लोगों को आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो और बीमार लोगों को अस्पताल, क्वारेंटाइन सेंटर में उचित देखभाल मिल सके। उन्होंने कहा कि हम हरदम लोगों के सहयोग करने की कोशिश कर रहे हैं।

Desk Team