अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा शनिवार को संसदीय चुनाव के दौरान किए गए हमलों में करीब 67 लोगों की मौत और 126 लोग घायल हुए। तालिबान ने संसदीय चुनावों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उप गृहमंत्री अख्तर मोहम्मद इब्राहिमी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुरक्षा बलों व मतदान केंद्रों पर सिलसिलेवार 193 हमले सुबह करीब सात बजे शुरू हुए और शाम करीब छह बजे तक जारी रहे। काबुल में एक आत्मघाती विस्फोट सहित देश भर के 76 मतदान केंद्रों पर हमले किए गए।
मतदान केंद्रों के निकट एक दर्जन विस्फोट हुए। इसके साथ ही तालिबान व अफगान सुरक्षा बलों में भी गोलीबारी हुई। इ्ब्राहिमी ने कहा कि इन हमलों के परिणामस्वरूप 27 नागरिक मारे गए और 100 के करीब जख्मी हो गए। इसमें सुरक्षा बलों के नौ सदस्य मारे गए और 25 घायल हुए। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 31 तालिबान आतंकवादी मारे गए और 18 गिरफ्तार किए गए। हिंसा के बावजूद राष्ट्रपति के प्रवक्ता हारून चखनसोरी ने चुनावों को ‘सफल’ बताया और इसे ‘आतंकवादियों की हार’ करार दिया।


Download Android App
Download iOS App



