अफगानिस्तान : कार बम धमाका से दहला काबुल, 63 लोगों की मौत , 151 घायल

Summary :

NULL

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल शनिवार को एक जबरदस्त कार बम ब्लास्ट से दहल उठा। अफगानिस्तान की राजघानी काबुल में हुए जर्बदस्त विस्फोट में कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई है और 151 लोग घायल बताये जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार , तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वही , संसद के सदस्य मिरवाईस यासिनी जो घटनास्थल के पास मौजूद थे ने बताया कि हादसे के दौरान एम्बुलेंस हाई पीस काउंसिल और विदेशी दूतावासों के कार्यालय के पास थी। अचानक उसमें विस्फोट हुआ और लोग इस धमाके से जमीन पर गिरते हुए दिखाई दिए। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

काबुल में यह धमाका दोपहर 1 बजे हुआ है। पिछले एक सप्ताह के बाद अफगानिस्तान में यह दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। अफगान हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, इस हमले में 151 लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान लगातार आतंकी हमलों को झेल रहा है।

आपको  बता दें कि ,इससे पहले 24 जनवरी को सेव द चिल्ड्रन ऑफिस के बाहर हुए हमले में 11 लोग जख्मी हो गए थे। पिछले सप्ताह काबुल के लग्जरी होटल में तीन आतंकी घुस गए थे, जिसमें 22 लोगों की जान गई थी। आतंकियों ने काबुल में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल को मुंबई के 26/11 हमलों की तरह कब्जे में लिया था। करीब 12 घंटों के सैन्य ऑपरेशन के बाद होटल को आतंकियों से छुड़वाया गया।

अफगानिस्तान में तालिबान और हक्कानी नेटवर्क आतंकी संगठन बहुत ज्यादा सक्रिय है और दशकों से इस नासूर को झेल रहा अफगानिस्ता अब दुनिया का सबसे ज्यादा आतंकग्रस्त मुल्क बन चुका है। अफगानिस्तान में आतंकियों के खात्मे के लिए अमेरिका और अफगान सुरक्षा बल पिछले 17 सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन इस जंग में अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team