कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 30 जनवरी को दो दिन के मेघालय दौरे पर पहुंच रहे हैं। राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव है। मेघालय में 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा और तीन मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं शिलांग से सांसद विंसेट पाला ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी के अध्यक्ष (राहुल गांधी) 30 जनवरी को यहां पहुंचेंगे और जैनिता हिल्स, गारो हिल्स और शिलांग में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।’’
राहुल अपनी इस यात्रा के दौरान किसी जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे। हाल के दिनों में मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा क्योंकि उसके पांच विधायक इस्तीफा देकर एनपीपी में शामिल हो गए। दो अन्य विधायक भाजपा और नवगठित पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट में शामिल हो गए।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



