चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड-19) दुनियाभर में फैल चुका है। इस वायरस ने अब तक 185 से अधिक देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लंदन के अस्पतालों में अत्याधिक संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण से गंभीर रूप से ग्रस्त मरीज आ रहे हैं।
देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे खराब हालत लंदन की ही है। देश के कुल 9,529 पुष्ट मामलों में आधे से ज्यादा (3,000 से ज्यादा) लंदन के ही हैं। ब्रिटेन में लॉकडाउन का आज चौथा दिन है। अस्पतालों के प्रमुखों के प्रतिनिधि संगठन एनएचएस प्रोवाइडर्स के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिल रही है कि जिस दर से अस्पतालों के बिस्तर भर रहे हैं, वह बहुत चिंताजनक है क्योंकि संक्रमण के कारण अस्पतालों में कर्मियों की संख्या भी कम हो रही है।
कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार के इंतजामों पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि अस्पताल गंभीर रूप से बीमार मरीजों की बढ़ती संख्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ना सिर्फ संख्या, बल्कि जिस गति से और जितनी गंभीर स्थिति में वे आ रहे हैं, सबकुछ मायने रखता है। कोरोना वायरस संक्रमण से 43 और लोगों की मौत होने के साथ ही मरने वालों की संख्या गुरुवार को 465 पहुंच गयी है वहीं ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,529 पहुंच गयी है।
बता दें इससे पहले ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स बुधवार को नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनके कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की। टेलीग्राफ की खबर के अनुसार चार्ल्स की पत्नी कैमिला की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दोनों स्कॉटलैंड में आइसोलेशन में रह रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



