पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जम्मू- कश्मीर में घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के शहजादे मोहम्मद बिन जायद से शुक्रवार को फोन पर बातचीत की।
खान ने शहजादे को फोन ऐसे समय में किया जब सोमवार को जायद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अबु धाबी में राष्ट्रपति पैलेस में संयुक्त अरब अमरीत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि खान ने शहजादे को जम्मू- कश्मीर में हफ्तों से चल रहे कर्फ्यू के बारे में बताया जिससे घोर मानवाधिकार हुए और मानवीय संकट पैदा हो गया।
खान ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारत के कथित संघर्ष विराम उल्लंघन बढ़ गए हैं।
पीएमओ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू- कश्मीर के लोग इस्लामिक देशों के अधिक सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



