चीन के साथ लंबे समय से चले आ रहे ‘व्यापार युद्ध’ के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका जल्द ही चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। ट्रंप ने आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “हम हाल ही में व्यापार समझौते को लेकर सहमति पर पहुंचे है और जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर भी करेंगे।”
राष्ट्रपति के अनुसार चीन से आयातित सामानों पर अमेरिका द्वारा की गई कठोर कार्रवाई ने व्यापार समझौते में प्रगति हासिल करने में मदद की। गौरतलब है कि दोनों देश हाल ही में एक बड़े द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर पहुंचे है जिस पर जनवरी की शुरुआत में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह समझौते अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय तक चलने वाले व्यापार युद्ध को आंशिक रूप से हल करने में मदद करेगा जिसकी कारण दोनों देशों को कई अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



