इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने मध्य इराक के सलाहुद्दीन प्रांत में पुलिस चौकी पर हमला किया जिसमें चार पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि एक आतंकवादी ढेर हो गया। सुरक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। ऑयल रेफिनेरी के शहर कहे जाने वाले बैजी में ऑयल फाइपलाइन की देखरेख कर रहे पुलिस चौकी पर आईएस के आतंकवादियों ने शनिवार शाम हमला कर दिया।
अल-बाजी ने कहा कि आईएस आतंकवादी और पुलिस के बीच लगातार गोलीबारी होती रही। दोनों के बीच गोलीबारी में चार पुलिसकर्मी मारे गए जबकि उन्होंने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वर्ष 2017 में इराक सुरक्षा बल ने आईएस के आतंकवादियों को खदेड़ था जिसके बाद यहां सुरक्षा स्थिति सुधरी थी लेकिन आईएस के आतंकी लगातार इस इलाके में आशांति बनाए हुए हैं और सुरक्षा बलों तथा नागरिकों को निशाना बनाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



