उपनिवेशवाद एक ‘‘गंभीर गलती’’ थी : एमैनुएल मैक्रों

Summary :

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने पश्चिमी अफ्रीका में पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश आइवरी कोस्ट की यात्रा के दौरान ‘‘उपनिवेशवाद को एक गंभीर गलती ’’ बताते हुए ‘‘अतीत के पन्ने पलटने’’ की अपील की।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने पश्चिमी अफ्रीका में पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश आइवरी कोस्ट की यात्रा के दौरान ‘‘उपनिवेशवाद को एक गंभीर गलती ’’ बताते हुए ‘‘अतीत के पन्ने पलटने’’ की अपील की। आइवरी कोस्ट के मुख्य शहर अबिदजान में मैक्रों ने कहा कि फ्रांस को अक्सर एक ‘‘ आधिपत्यवादी दृष्टिकोण और उपनिवेशवाद के जाल के रूप में देखा जाता था जो एक गंभीर गलती थी।’’ 

इमरान खान बोले- CAA विरोध के चलते पाकिस्तान को भारत से खतरा बढ़ा

उन्होंने कहा , ‘‘ मैं एक ऐसी पीढ़ी से आता हूं’’ जो औपनिवेशिक युग का हिस्सा नहीं है। मैक्रों ने कहा, ‘‘ अफ्रीकी महाद्वीप एक नया महाद्वीप है।’’ राष्ट्रपति ने अफ्रीकी युवाओं से ‘‘ फ्रांस के साथ दोस्ती की नई साझेदारी बनाने’’ का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘ हमारे तीन-चौथाई देश को उपनिवेशवाद के बारे में कुछ नहीं पता।’’ गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए अपने चुनाव प्रचार के दौरान मैक्रों ने अल्जीरिया के औपनिवेशीकरण को ‘‘ मानवता के खिलाफ अपराध’’ करार देकर विवाद खड़ा कर दिया था। 

Desk Team