बिहार के वैशाली जिले में सराय थाना क्षेत्र के महमदपुर मझौली गांव में बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल देर रात बाइक पर सवार तीन अपराधी महमदपुर मझौली गांव आए और किराना दुकान चलाने वाली महिला को घर में घुसकर गोली मार दी तथा हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
ओवैसी ने CAA को बताया काला कानून, बोले- अगर खिलाफ हैं तो घर के बाहर फहराएं तिरंगा
सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान इसी गांव की बेबी देवी (30) के रूप में की गई है। वह भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) की सक्रिय सदस्य थी। हालांकि हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



