प्रदर्शन के कारण आईएमएफ से समझौता सितंबर तक टला : रानिल विक्रमसिंघे

Summary :

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में हुए विरोध-प्रदर्शनों के कारण दिवालिया राष्ट्र को आर्थिक संकट से बाहर निकालने में मदद करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ किए जाने वाले समझौते को सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है।

गत 20 जुलाई को संसद द्वारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद दिए गए अपने पहले संबोधन में विक्रमसिंघे ने कहा कि भले ही उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अगस्त की शुरुआत तक एक समझौते पर पहुंचने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब इसे एक महीने आगे खिसका दिया गया है।
विक्रमसिंघे को अपने पूर्ववर्ती गोटबाया राजपक्षे के पांच साल के शेष कार्यकाल को पूरा करने के लिए राष्ट्रपति चुना गया है। राजपक्षे श्रीलंका को अभूतपूर्व आर्थिक संकट में धकेलने के आरोपों को लेकर अपने खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच देश छोड़कर सिंगापुर चले गए थे।
विक्रमसिंघे ने कहा कि आईएमएफ के साथ राहत पैकेज पर बातचीत उन घटनाओं के बाद से आगे नहीं बढ़ी है।

Shera Rajput