एयर इंडिया, संयुक्त अरब अमीरात से 24 जून से अपनी उड़ानों का परिचालन बहाल करेगा। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर कुछ सप्ताह पहले यूएई ने भारत से आने वाली उड़ानें निलंबित कर दी थी।
एयर इंडिया ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘24 जून 2021 को पूर्वाह्न 10 बजे से एयर इंडिया की उड़ानें दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल एक से परिचालित होंगी। 24 जून या उसके बाद यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे दुबई टर्मिनल एक पर पहुंचें।’’
इस बीच जानकारी दी गई कि दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें टर्मिनल दो से परिचालित होंगी।


Download Android App
Download iOS App



