मध्यपश्चिमी अमेरिका में आए बर्फीले तूफान के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम पांच लोग मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को कहा कि मिसौरी में सबसे खराब स्थिति है, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने जहां एक फुट से अधिक बर्फबारी की सूचना दी है। बर्फ से सड़कें ढक गई हैं और वाहन चलाना खतरनाक हो गया है।
सेंट लुइस में लैम्बर्ट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकांश उड़ानें या तो रद्द कर दी गईं या उनके संचालन में देरी हुई है। मिसौरी में सैनिकों ने शनिवार दोपहर तकमदद के लिए आए 3,000 से अधिक फोन कॉल्स का जवाब दिया, जिसमें 700 से अधिक दुर्घटनाओं और 1,300 वाहनों के फंसने से संबंधित थीं। मीडिया ने बताया कि केंद्रीय मिसौरी में, लगभग 12,000 घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े शहर शिकागो में भी बर्फीले तूफान ने दस्तक दी, जिसने इसे लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



