‘अल-बगदादी 2017 के हवाई हमले में हुआ था घायल’

Summary :

NULL

आतंकवादी समूह, इस्लामिक स्टेट का नेता अबु बकर अल-बगदादी मई 2017 में हुए एक हवाई हमले में घायल हो गया था और उसे पांच महीने तक समूह पर अपना नियंत्रण छोड़ना पड़ा था। अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने उच्चस्तरीय जांच के जरिए पता किया है कि विश्व का सबसे बड़ा वांछित शख्स मिसाइल हमले के दौरान सीरिया के रक्का के पास था।

अमेरिका का यह मूल्यांकन उत्तरी सीरिया में आईएस बंदियों और शरणार्थियों की रपटों पर आधारित है, जो हवाई हमले के कुछ महीनों बाद सामने आई।

बगदादी की चोटों से उसके जीवन को कोई खतरा नहीं था, लेकिन वह समूह की दैनिक गतिविधियों को निर्देशित नहीं कर सकता था। यह फिलहाल अज्ञात है कि बगदादी हमले का निशाना बना था या नहीं। एक अमेरिकी अधिकारी ने ‘सीएनएन’ को बताया, ‘रक्का में रूस द्वारा भी पृथक हमले हुए हैं, लेकिन ये कब हुए इसकी जानकारी नहीं है। इसलिए हमें नहीं पता कि यह हमारे हमले में घायल हुआ था।’

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team