अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हैती में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शन के कारण देश में तैनात सभी गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को वहां से स्वैच्छिक निकासी की मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन कीमतों में 37 से 50 फीसदी की वृद्धि के विरोध में हैती में छह जुलाई को हुए प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार को एडवाइजरी जारी की गई है।
सरकार ने दाम बढ़ाने के इस फैसले को वापस ले लिया है लेकिन वह प्रदर्शन को शांत करने में विफल रही है। एडवाइजरी में कहा गया, ‘अमेरिकी सरकार ने सभी गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वैच्छिक निकासी की मंजूरी दे दी है। अभी अमेरिकी सरकार के पास अमेरिकी नागरिकों को आपात सेवाएं मुहैया कराने की सीमित क्षमता है।’ वाशिंगटन ने दूतावास के कर्मचारियों को एटीएम के प्रयोग, सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग और रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक दूतावास छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इसके अलावा रात का कर्फ्यू लगा दिया है और सुरक्षित पार्किं ग होने पर ही प्रतिष्ठानों में जाने को कहा है। मंत्रालय ने कहा, ‘हैती में फिलहाल हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध प्रदर्शन, टायर जलाने और सड़क पर जाम लगातार बने हुए हैं और इनका अनुमान लगाना अप्रत्याशित हो गया है।’ मंत्रालय ने कहा कि हिंसक अपराध जैसे सशस्त्र लूट आम हो गए है। स्थानीय पुलिस के पास इन गंभीर आपराधिक घटनाओं या फिर आपातकाल से प्रभावी रूप से निपटने के लिए संसाधनों की कमी है।


Download Android App
Download iOS App



