चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल पंजाब के मुक्तसर जिले में कृषि कल्याण रैली में किसानों को संबोधित करने वाले हैं , इसके मद्देनजर राज्य पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। खरीफ फसलों के न्यूनतम विक्रय मूल्य में हालिया वृद्धि की पृष्ठभूमि में शिअद और भाजपा ने संयुक्त रूप से रैली का आयोजन किया है। खरीफ फसलों के न्यूनतम मूल्य में हुई अभूतपूर्व वृद्धि के बाद मुक्तसर जिले के मलोट में कल यह रैली होनी है। पंजाब के मुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एच . एस . ढ़िल्लों ने आज कहा , ‘‘ प्रधानमंत्री की रैली के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। ’’
अधिकारी ने बताया कि अवर पुलिस महानिदेशक रैंक का एक अधिकारी , चार महानिरीक्षक , 12 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को रैली की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा और पुलिस महानिदेशक (खुफिया विभाग) दिनकर गुप्ता ने आज मुक्तसर में होने वाली रैली की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। शिअद और भाजपा दोनों मिलकर मलोट में कृषि कल्याण रैली का आयोजन कर रहे हैं। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने चार जुलाई की बैठक में 14 खरीफ फसलों के एमएसपी में 200 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की थी।


Download Android App
Download iOS App



