America ने लिया बदला, Syria में ईरान के ठिकानों पर किए हमले

Summary :

पिछले काफी समय से इजरायल और हमास में जंग जारी है।अब इसी बीच अमेरिका ने सीरिया स्थित ईरान से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया है। बता दें अमेरिका ने रविवार को सीरिया में ईरान से जुड़े मिलिशिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को मार गिराया। तो वहीं, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी कर्मियों पर किए गए हमलों के जवाब में रविवार को सीरिया में ईरान से जुड़े दो ठिकानों पर हमला किया गया। गौरतलब है कि पिछले महीने मिलिशिया ग्रुप ने ही सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया था। बता…

पिछले काफी समय से इजरायल और हमास में जंग जारी है।अब इसी बीच अमेरिका ने सीरिया स्थित ईरान से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया है। बता दें अमेरिका ने रविवार को सीरिया में ईरान से जुड़े मिलिशिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को मार गिराया।

तो वहीं, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी कर्मियों पर किए गए हमलों के जवाब में रविवार को सीरिया में ईरान से जुड़े दो ठिकानों पर हमला किया गया। गौरतलब है कि पिछले महीने मिलिशिया ग्रुप ने ही सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया था। बता दें कि 17 अक्टूबर से इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर कम से कम 55 बार हमले हुए हैं, जिसमें 59 कर्मी घायल हुए हैं, हालांकि सभी ड्यूटी पर लौट आए हैं. इसके साथ ही हवाई हमले में हथियारों के भंडारणों सहित कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
अमेरिका द्वारा इस तरह की सीरिया में की गई थी कार्रवाई
दरअसल, 26 अक्तूबर को भी अमेरिका द्वारा इस तरह की कार्रवाई सीरिया में की गई थी।अमेरिका ने मुताबिक, इराक और सीरिया में अमेरिकी बलों को निशाना बनाया जा रहा है. अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने सोमवार को इराक और सीरिया में अमेरिकी बलों के खिलाफ हमले जारी रहने पर ईरान से जुड़े समूहों के खिलाफ और अधिक हमलों की संभावना खुली रखी। बता दें 7 अक्टूबर को इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से अमेरिका ने अतिरिक्त हवाई सुरक्षा तैनात की है। इसके साथ ही ईरान और ईरान समर्थित समूहों को रोकने की कोशिश करने के लिए दो विमान वाहक सहित इस क्षेत्र में युद्धपोत और लड़ाकू विमान भेजे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team