कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से बुरी तरह जूझ रहे भारत को विदेशों से मदद मिल रही है। इस बीच अमेरिका ने ऐलान किया है कि वह एक ‘‘अहम सहयोगी’’ के रूप में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत की हरसंभव मदद जारी रखेगा। व्हाइट हाउस ने सोमवार को इस बारे में बताया।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत को 10 करोड़ डॉलर मूल्य की राहत एवं चिकित्सकीय सामग्री देने की घोषणा की है और वह सहायता कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं।
साकी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जाहिर तौर पर कोविड-19 महामारी और कैसे यह हमारे महत्वपूर्ण सहयोगी भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में प्रभाव डाल रही है, उसे लेकर सजग हैं। हमने राहत और सहायता सामग्री के स्वरूप को तय किया है और राष्ट्रपति इस कार्य से गहराई से जुड़े हैं।’’
राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायली PM नेतन्याहू से की बात, संघर्ष विराम के समर्थन में उठाई आवाज
भारत में कोविड-19 की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर साकी ने कहा कि अमेरिका मुश्किल भरे वक्त में अपने अहम सहयोगी को मदद पहुंचाने का काम जारी रखेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें 10 करोड़ डॉलर मूल्य की सहायता सामग्री भेजने की उम्मीद है। हमने यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएड) द्वारा वित्तपोषित राहत सामग्री सात विमानों से भेजी है।
अतिरिक्त ऑक्सीजन सांद्रकों के साथ सातवां विमान आज पहुंच गया जो कोविड-19 से जूझ रहे मरीजों के लिए जाहिर तौर पर बेहद अहम मदद होगी।’’


Download Android App
Download iOS App



