अफगानिस्तान में खुफिया तंत्र की मजबूत उपस्थिति बनाए रखेगा अमेरिका : ट्रंप

Summary :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को वापस लाना चाहते हैं लेकिन वहां खुफिया तंत्र की मजबूत उपस्थिति बनाए रखेंगे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को वापस लाना चाहते हैं लेकिन वहां खुफिया तंत्र की मजबूत उपस्थिति बनाए रखेंगे। सोमवार को उन्होंने अफगानिस्तान को ‘आतंकवादियों का हार्वर्ड’ करार दिया। 
ट्रंप ने कहा, “जितना आप सोच सकते हैं, हम उससे बहुत ज्यादा मजबूत खुफिया तंत्र वहां बनाए रखेंगे।” उन्होंने कहा, “यह आतंकवादियों के लिए केवल एक प्रयोगशाला लगती है, मैं इसे आतंकवादियों का हार्वर्ड कहता हूं।” वर्ष 2001 से अफगानिस्तान में लड़ रहे अमेरिकी सैनिकों के बारे में ट्रंप ने कहा, “मैं उन्हें बाहर लाना चाहता हूं।” 
ट्रंप की टिप्पणी के बाद प्रतिद्वंद्वी अफगानों ने रविवार को कतर में बैठक शुरू करने की कोशिश की और राजनीतिक बढ़त बनाने की कोशिश की, क्योंकि अमेरिका तीन महीने के भीतर तालिबान के साथ एक शांति समझौता करना चाहता है। 

Desk Team