मिस्र में हुई दर्दनाक रेल दुर्घटना ,15 की मौत, 40 घायल

Summary :

NULL

मिस्र में एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक , मिस्र की राजधानी काहिरा के उत्तर में स्थित बहेरा प्रांत में बुधवार (28 फरवरी) को दो रेलगाड़ियों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एमईएनए ने परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद एज के हवाले से बताया, ”बहेरा रेल दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हुए हैं.” मिस्र के सरकारी टीवी के अनुसार परिवहन मंत्री हेशम अराफात बचाव कार्य पर नजर रखने के लिए घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गए थे।

आपको बता दें कि हादसा उत्तरी बेहीरा गवर्नेट में कौम हमादा के पास हुआ, हालांकि अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं लग सका है। मीडिया रिपोर्टस से मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन एलेक्जेंडरिया जा रही थी, जबकि मालगाड़ी काहिरा की ओर जा रही थी।

मीडिया रिपोर्टस से पता लगा कि यात्रियों को ले जा रही ट्रेन की दो बोगियां इंजन से अलग होकर एक मालगाड़ी से टकरा गईं। इससे पहले अगस्त में हुए एक ट्रेन हादसे में 42 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team