प्रिया प्रकाश ने बॉलीवुड की ‘चांदनी’ को यह गाना गाकर दी श्रद्धांजलि

Summary :

NULL

बॉलीवुड की चांदनी के जाने का दुख हम सभी को है। श्रीदेवी के फैन्स अपनी चांदनी को श्रद्धांजलि देने के लिए सेलिब्रेशन क्लब पहुंंच रहे हैं। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा गया है।

श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश ने उनके लिए गाना गाकर श्रद्धांजलि दी है। प्रिया प्रकाश ने श्रीदेवी के लिए कभी अलविदा ना कहना का गाना गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

प्रिया प्रकाश ने यह गान अपने ट्विटर पर शेयर किया है।  उन्होंने गाना शेयर करते हुए लिखा, ‘History never really says goodbye. History says, ‘See you later’.

प्रिया साउथ की फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। प्रिया मलयालम फिल्म ओरु अदार लव से डेब्यू करने जा रही हैं।

इस फिल्म के एक गाने मानिक्य मलाराया पूवी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से वह काफी फेमस हो गई हैं।

जब बॉलीवुड में डेब्यू करने के बारे में प्रिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह हिंदी फिल्मों में काम करना चाहती हैं।

प्रिया ने बताया कि उनके फेवरेट डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हैं और वह रणवीर सिंह, शाहरुख खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम करना चाहती हैं।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Desk Team