अमेरिका में शार्क हमले से एक भारतीय महिला की मौत

Summary :

NULL

कोस्टा रिकन द्वीप में स्कूबा ड्राइविंग कर रही भारतीय 49 वर्षीय महिला की टाइगर शार्क के हमले में मौत हो गयी। महिला पेशे से आईटी प्रबंधक थी।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक रोहिना भंडारी कोस्टा रिकन में ड्राइविंग के लिए 18 सदस्यीय दल की सदस्य थी। कोस्टा रिकन के पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि वाल स्ट्रीट में निजी आईटी प्रबंधक के रूप में काम करने वाली रोहिना को शार्क द्वारा गंभीर रूप से घायल किये जाने के बाद पानी से निकाला गया।

खबरों में कहा गया है कि रोहिना को बचाने की बहुत कोशिश की गयी लेकिन प्रयास सफल नहीं रहा। एक ड्राइविंग मास्टर को भी शार्क ने काट लिया था लेकिन उसकी चोट जानलेवा नहीं थी जिसकी वजह से वह सुरक्षित रहा।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team